Ads Top

Birthday Special: These are 'Wanted Girl' unheard stories related to Life of Ayesha Takia


वांटेड गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री Ayesha Takia आज अपना बर्थडे सेलिब्रटे कर रही हैं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1986 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था। आयशा के पिता गुजराती और मां एंग्लो मुस्लिम हैं। अभिनेत्री ने स्कूली शिक्षा चेंबूर के सेंट एंथनी गर्ल्स स्कूल से कंप्लीट की। एक नजर आयशा के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ परः-

  • आयशा ने अपना करियर की शुरुआत कॉम्प्लान के विज्ञापन से की। तब वो करीब 12 साल की थीं।
  • इसके बाद वो कॉम्प्लान गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। इसी विज्ञापन में उनके साथ शाहिद कपूर भी थे।
  • 15 की उम्र में आयशा ने सिंगर फाल्गुनी पाठक की एलबम भी की।
  • लेकिन, म्यूजिक वीडियो मेरी चुनर उड़ उड़ जाए…’ से नई पहचान मिली।
  • डीजे अकील के एलबम में काम करने के साथ ही आयशा को बॉलीवुड में ब्रेक मिला।
  • आयशा ने 2004 में फिल्म टार्जन द वंडर कारसे बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेव्यू अवॉर्ड मिला।
  • खास बात यह है कि आयशा ने अभय देओल स्टारर फिल्म सोचा ना थापहले साइन की थी।
  • आयशा फिल्म दिल मांगे मोरमें मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर के अवॉर्ड से भी नवाजी गईं।
  • बाद में आईं फिल्में सोचा ना था’, ‘शादी नंबर-1’, ‘होम डिलीवरीकुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।
  • फि़ल्म डोरमें सीरियस रोल के लिए आयशा को जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड हासिल हुआ।
  • 2009 की हिट फिल्म वांटेडमें आयशा सलमान खान के साथ नजर आईं।
  • बॉलीवुड में जमने के बाद आयशा ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली।
  • शादी से पहले आयशा और एक्टर अश्मित पटेल के अफेयर के चर्चे सुनने को मिले थे।
  • शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाना शुरू कर दिया। 2010 में आयशा फिल्म पाठशालाऔर 2011 में मोड़में नजर आईं।
  • आयशा 6 दिसंबर 2013 को बेटे मिकाइल की मां बनीं।
  • आयशा फिल्म इंडस्ट्री से काफी लंबे समय से दूर हैं। लेकिन हाल ही में वो अपनी लिप सर्जरी की वजह से सुर्खियों में रहीं।
Powered by Blogger.