Ads Top

डोनल ट्रंप को चिढ़ाने के लिए रूस ने जापान को भेजे परमाणु हथियार वाले लड़ाकू जेट!


अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स न्यूज ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि रूस के दो Tu-95 बीयर बॉम्बर्स ने पूर्वी रूस से उड़ान भरी और जापान सागर के ऊपर मंडराता रहा. अधिकारियों ने बताया ये लड़ाकू विमान अंतरराष्ट्रीय समुद्र के ऊपर ही उड़ते रहे और फिर वापस लौट गए.

वहीं जापान समाचार एजेंसी एनएचके के मुताबिक, रूसी बीयर बॉम्बर्स दिखते ही जापानी सेना हरकत में आई. वहीं इसके तुरंत बाद दो रूसी फायटर जेट इल्यूशिन आईएल-38 जापान के सुदूर उत्तरी द्वीप होकाइदो के पास भी देखे गए. इसके अलावा दिन में जापान सागर के ऊपर रूस के दो पनडुब्बी रोधी विमान टूपोलेव TU-142 भी देखे गए.
Powered by Blogger.